नाहन: बिजली विभाग ने 4 लाख वसूले,70 उपभोक्ताओं के कटे थे कनेक्शन..250 रुपये रि-कनेक्शन के अलग से

नाहन: बिजली विभाग ने 4 लाख वसूले,70 उपभोक्ताओं के कटे थे कनेक्शन..250 रुपये रि-कनेक्शन  के अलग से
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 जुलाई :
 बिजली विभाग ने बीते जून माह के अंत में लंबित बिलों की वसूली के मामले में कारवाई करते हुए 5000 रुपये से अधिक राशि वाले 70 ऐसे उपभोक्ताओं को बिल न जमा कराने वाले के मामले  कनेक्शन काटे जाने के बाद 4 लाख रुपये की लंबित राशि वसूली है।
 

लंबित बिलों के भुगतान के साथ डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 250 रुपये अलग से रि-कनेक्शन चार्जेज    भी चुकाने पड़े।
 बिजली विभाग के एसडीओ सन्तोष कुमार ने बताया कि नाहन क्षेत्र के ऐसे 70  उपभोक्ताओं जिनके बिजली बिलों की राशि 5 हजार या उससे अधिक थी के बिलों का तय समय सीमा में भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे गए थे। ऐसे उपभोक्ताओं से 30 जून तक क़रीब 4 लाख रुपए की वसूली कर ली गई है।
 

उन्होंने ने बताया कि अभी ऐसे कुछ  उपभोक्ता बचे है जिनका भुगतान नही हुआ है। 
एसडीओ ने बताया कि तय लक्ष्य के अनुसार जुलाई माह में भी 3000 हजार की राशि के बिलों वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिलों का समय पर भुगतान करें।