अक्स न्यूज लाइन शिमला 8 मार्च :
भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा झारखंड के वनवासी क्षेत्रों में किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, समर्पण और संघ के संस्कारों का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लगभग 46 वर्ष पूर्व आदिवासी क्षेत्रों में शुरू हुआ सेवा कार्य आज 200 बच्चों के छात्रावास के रूप में विकसित होना अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में वनवासी समाज के बीच जाकर चिकित्सा सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कार्य यह दर्शाता है कि सेवा भाव और दृढ़ संकल्प से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने इस सेवा कार्य को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।