2 दिवसीय चैंपियनशिप में 104 प्रतिभागी ने रहे हिस्सा...... राज्य स्तर के लिए होंगा प्रतिभागियों का चयन ......

2 दिवसीय चैंपियनशिप में 104 प्रतिभागी ने रहे हिस्सा...... राज्य स्तर के लिए होंगा प्रतिभागियों का चयन ......
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  07 जुलाई  - 2023
जिला मुख्यालय नाहन के इनडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है चैंपियनशिप का शुभारंभ आज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने किया।
 जिला स्तरीय इस चैंपियनशिप में सिरमौर के अलग-अलग इलाकों से करीब 104 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं दो दिवसीय यह चैंपियनशिप चार वर्गों में खेली जाएगी जिससे चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर कांगड़ा जिला में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
 मीडिया से बात करते हुए एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा करवाया जाता है और एसोसिएशन का यह प्रयास है कि जिला के विभिन्न इलाकों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का यह भी मकसद है कि युवाओं को कैसे खेलकूद की तरफ मोडा जाए क्योंकि मौजूदा समय में युवा नशे की तरफ जा रहा है।
SP ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिभागियों की संख्या हम बढ़ रही है जो सुखद विषय है।