राज्यसभा सांसद डॉ0 सिकंदर कुमार ने वोटर पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ

राज्यसभा सांसद डॉ0 सिकंदर कुमार  ने  वोटर पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 15 अक्तूबर   

शिमला के अप्पर चक्कर बूथ नं0 112 कामनानगर तथा बूथ नं0 109 घुड़शाली में इस अभियान के प्रदेश संयोजक, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉ0 सिकंदर कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, सह कार्यालय सचिव किरण बावा, शिमला ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, साहिल शर्मा, विक्रांत चौहान, बूथ पालक प्रभात शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेश घई, बी0एल0ए0 दिनेश शर्मा, ग्राम केन्द्र अध्यक्ष पवन ठाकुर, घुड़शाली बूथ अध्यक्ष रामेश्वर लाल, बूथ पालक राकेश मल्होत्रा, अलका कंवर, नरेश वर्मा, देव कुमार व शिमला ग्रामीण मण्डल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ0 सिकंदर कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तीन-ंउचयचार माह पहले इस अभियान की शुरूआत की गई थी और भारतीय जनता पार्टी ने भी 1 सितम्बर, 2023 से 30 अक्तूबर, 2023 तक इस अभियान को लिया है। इस संबंध में भाजपा की जिला एवं मण्डल स्तर की कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी है और आज हिमाचल प्रदेश केसभी बूथों पर इस वोटर पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत की गई।

डॉ0 सिकंदर कुमार ने बताया कि आज बूथ नं0 112 कामना नगर व बूथ नं0 109 घुड़शाली में उन्होनें लोगों सेे नए वोट बनाने के लिए फॉर्म नं0 6, वोट कटवाने के लिए फॉर्म नं0 7 तथा वोट स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म नं0 8 बैठकर भरवाए गए और लोगों से आवाहन किया कि अधिक से अधिक वोट बनवाएं और लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। 

डॉ0 सिकंदर कुमार ने बताया कि इस अवसर पर बूथ नं0 112 कामना नगर में लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और उनकी मांग अनुसार 5 स्ट्रीट लाईटें सांसद निधि से देने की घोषणा की। 
साथ ही एम्बुलेंस रोड़ व पक्के रास्ते की मुरम्मत हेतु भी सांसद निधि से सहायता प्रदान की गई। घुड़शाली बूथ पर कम्यूनिटी हॉल के लिए सांसद निधि से 2 लाख रू0 की घोषणा भी की गई। इन दोनों बूथों पर 54 नए वोट बनाये गए।