हिमाचल प्रदेश में सरकार के गिरने का संकटअभी भी बरकरार, कई विधायक है उनके संपर्क में : राजेंद्र राणा

हिमाचल प्रदेश में सरकार के गिरने का संकटअभी भी बरकरार, कई विधायक है उनके संपर्क में : राजेंद्र राणा

अक्स न्यूज लाइन शिमला 02 मार्च : 

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के स्थिरता का संकट अभी भी बरकरार है ।बागी विधायकों से मिलने के लिए विक्रमादित्य भी पंचकूला के एक निजी होटल में पहुंचे थे। जो अब बागी विधायकों की बात लेकर दिल्ली दरबार में पहुंचे हैं।

उधर राजनीतिक सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर मौजूद काला नाग कहने को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सवा साल से वो कई बार हाईकमान को अवगत करवा रहे हैं कि प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीएम सुक्खू विधायकों को जलील और अपमानित करते हैं। ना ही विधायकों के काम करते हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नही बल्कि सिर्फ सुक्खू मित्र मंडली की सरकार है। कई बार बोलने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। राणा ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक संपर्क में हैं।जो अभी  सुक्खू सरकार से पिछले  सवा साल से नाराज चल रहे हैं ।जिस कारण हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार जल्द ही गिरने वाली है। 

राजेंद्र राणा ने कहा कि हम सब ने राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से प्रत्याशी बनाने की मांग की थी। अब नौ विधायकों ने हिमाचल प्रदेश के स्वाभिमान की रक्षा की और हिमाचल प्रदेश के व्यक्ति को राज्यसभा भेजा है।
सीएम के काले नाग बोलने पर राजिंदर राणा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पिछले सवा साल से प्रदेश की हालत क्या हो गई है? नौजवान परीक्षा देकर सड़कों पर बैठे हैं, उनके परिणाम जारी नहीं हो रहे हैं। प्रदेश की जनता को दी गई गारंटियां पूरी नहीं हो रही हैं। सिर्फ मित्रों के काम हो रहे हैं। विधायकों को जलील किया जा रहा है। 
ने कहा कि सभी नौ विधायक सीएम सुक्खू से परेशान हैं। इससे पहले भी हमने हाईकमान से कहा था कि अगर हिमाचल प्रदेश को बचाना है तो इस व्यक्ति को सीएम पद से हटाना होगा। मगर हाईकमान ने कोई सुनवाई नहीं की। पूरी देश की तरह हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम लगता है कि हिंदुस्तान में सबसे झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं।