नाहन: राजपुर धगाली में अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 अप्रैल :
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों जे. के मंडल सहायक निदेशक, गृह मंत्रालय राज भाषा विभाग, कुशल तिवारी, सदस्य सचिव एवं राजभाषा अधिकारी, मेहर चंद, निरीक्षक आयकर विभाग, अतुल अग्रवाल, अधिकारी, आईआईएम सिरमौर, जगदम्बा प्रसाद, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन, सनोज कुमार सिंह अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, सिरमौर इन सभी ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपने सीखे हुए कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना तथा प्रतिभागियों को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान कच्चे माल की पहचान, अगरबत्ती निर्माण की प्रक्रिया, पैकेजिंग एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
डोमेन स्किल टीचर किरण नेगी द्वारा उन्हें गुर सिखाए गए। आज प्रक्षिशण का अवलोकन श्री बी डी सांख्यान ईडीपी मूल्यांकनकर्ता तथा श्रीमती नीलम डोमेन स्कित असेसर हैं। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए बहुत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा तथा इससे उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में आरसेटी निदेशक मिस मंजीत की ओर से सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई व सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर आरसेटी स्टाफ मौजूद रहा।
आरसेटी भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में योगदान देता रहेगा जल्द ही आरसेटी सिरमौर में एलएमवी ड्राइवर (गाड़ी चलाना) का प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 मई 2026 में अयोजित होने जा रहा है जो की 31 दिन का है। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय आकर निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।








