नाहन: विला राउन्ड में तेंदुए की आमद से सैर पर आने वाले ख़ौफ़ज़दा.सतर्क रहें, सुरक्षित रहें..

नाहन: विला राउन्ड में तेंदुए की आमद से सैर पर आने वाले ख़ौफ़ज़दा.सतर्क रहें, सुरक्षित रहें..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 दिसम्बर : 
 शहर के ऐतिहासिक विला राउन्ड में एक तेंदुए की आमद से सुबह सैर को आने वाले लोग ख़ौफ़ज़दा बताए जाते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा दांव पर लगी है। मिली जानकारी के अनुसार विला राउन्ड नियमित आ रहे कई लोगों ने मीडिया को बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुए की हलचल से सेर करने में डर लग रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के इलावा कुछ शावक भी देखे गए हैं।

 ऐसे अब सैर पर आने वाले लोगों को  सतर्क रहना चाहिए, लव बर्ड को भी फिल हाल एकान्त में जाने से परहेज करना चाहिए।

गौर तलब है कि ऐतिहासिक विला राउन्ड के घने जंगलों में वाईल्ड लाइफ की भरमार है। राउन्ड की तलहटी में घना जंगल होने के कारण यह सारा जंगल शिकारियों की पहुंच से दूर रहा है। कई जगह तो इस जंगल में सूरज की रोशनी भी कम है।
 यही वजह से की जब ठंड बढ़ती है तो तेंदुए आदि कई बार सड़क पर दस्तक देने लगते हैं।

राउन्ड में तेंदुए व उसके शावकों को विला राउन्ड के राइट बैंक के प्रवेश द्वार के आसपास व आगे चलकर टॉवर के नीचे से क्रॉस करते हुए देखा गया है। कुछ सैर करने वाले लोगों को तड़के सड़क के साथ जंगल में हलचल भी देख रहे हैं।