केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप

अक्स न्यूज लाइन शिमला 14 सितंबर :

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सांसद एवं प्रदेश के अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर वीरेन्द्र कश्यप ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रोफेसर वीरेन्द्र कश्यप ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। कश्यप ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिलनसार व अनुभवी शख्सियत है। रक्षामंत्री अपने पुराने सहयोगियों  को हमेशा याद रखने वाले नेता के रूप में जाने जाते है।