इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल को
अक्स न्यूज लाइन शिमला 06 अप्रैल :
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39 वां दीक्षांत समारोह मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
मुख्य समारोह नई दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय में होगा। इस अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दीक्षांत भाषण देंगे।
यह समारोह देशभर में एक साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें इग्नू के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें शिमला स्थित क्षेत्रीय केंद्र भी शामिल है।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, शिमला में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो महावीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।








