बुजुर्ग दंपति का कत्ल, गोशाला में खुन से लथपथ मिले

बुजुर्ग दंपति का कत्ल, गोशाला में खुन से लथपथ मिले

   अक़्स न्यूज लाइन, बिलासपुर --09 जून

राज्य के बिलासपुर जिले के बरमाणा क्षेत्र के तहत पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति का बेहरमी कत्ल कर दिए जाने का सनसनी खेज वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों के शव घर के नजदीक बनी गोशाला में मिले हैं। मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मौके का जायजा ले लिया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार  रूपलाल अपनी पत्नी कमला देवी के साथ घर पर अकेले रहते थे। रविवार सुबह ग्रामीण जब उनके घर गए तो पति पत्नी नजर नही आए। इसी बीच जब ग्रामीणों ने  साथ ही बनी गोशाला में जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ से पड़े हुए थे। उधर कुछ गहने लोगों को रास्ते में भी मिले हैं।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। शुरूआती जांच से मामला हत्या का है। पुलिस जांच में जुटी है जल्द खुलासा होगा।