राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत फोरलेन पर एडीसी ने फूड वैन का किया उद्घाटन, टाली पंचायत की पांच महिलाओं को मिलेगा रोजगार

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत फोरलेन पर एडीसी ने फूड वैन का किया उद्घाटन,  टाली पंचायत की पांच महिलाओं को मिलेगा रोजगार

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 19 जुलाई :


हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड स्वारघाट के टाली ग्राम पंचायत के तहत चंडीगढ़ —मनाली फोरलेन पर अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल ने फूड वैन का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने हिमाचल सरकार द्वारा

महिलाओं के उत्थान के लिए चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित  किया। उन्होंने  बताया कि सरकार की ओर से महिलाओं को फूड वैन के लिए 2 लाख का अनुदान दिया है।


उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से मनाली जाने वाले लाखों पर्यटक फोरलेन का इस्तेमाल करते हैं और इस फोरलेन पर रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि  फोरलेन के साथ लगते पंचायत के लोगों को किसी न किसी रूप में रोजगार से जोड़ा जाए।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत फोरलेन के आसपास के पंचायतो की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को फोरलेन पर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रही है और महिलाओं को फोरलेन पर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि जिला वासियों को फोरलेन पर अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।


उन्होंने बताया कि टाली पंचायत की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फूड वैन से फास्ट फूड और स्थानीय व्यंजन पर्यटकों को परोसेगी। इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डीआरडीए यश पाल, खंड विकास अधिकारी स्वारघाट विनय शर्मा, पंचायत  प्रधान नीलम देवी, सचिव और विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।