प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को 219 . 44 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता ......

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को    219 . 44 करोड़  रूपये की केंद्रीय सहायता ......

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  01 अगस्त   - 2023
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को       वर्ष 2019 के बाद अब तक कुल 219 . 44 करोड़  रूपये की केंद्रीय सहायता प्रदान की जा चुकी है /
केन्द्रीय   आवास और  शहरी विकास  राज्य  मंत्री  श्री कौशल किशोर   ने संसद में राज्यसभा सांसद  प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया की  प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को वर्ष  2019 -20 के दौरान 29 . 97 करोड़ , बर्ष 2020 -21 के दौरान 32 . 81 , बर्ष 2021 -22 के दौरान 47 . 04 करोड़ और बर्ष 2022 -23  के दौरान 19 . 44 करोड़  रूपये की केंद्रीय सहायता राशि जारी की गई
/उन्होंने  राज्यसभा सांसद  प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया की  प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत       वर्ष 2019 के बाद अब तक     हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में कुल 713 घर स्वीकृत किये गए जिसमे 499 घर निर्मित किये गए हैं  जबकि चम्बा जिला में 278 घर स्वीकृत किये गए एवं  148 घर निर्मित किये गए , हमीरपुर जिला में 283 घर स्वीकृत किये गए जबकि 181 घर निर्मित किये गए , काँगड़ा जिला में 1431 घर स्वीकृत किये गए जबकि 526 घर निर्मित किये गए , कुल्लू जिला में 357 घर स्वीकृत किये गए जबकि 135 घर निर्मित किये गए ,मण्डी जिला में 965 घर स्वीकृत किये गए जबकि 382 घर निर्मित किये गए ,शिमला जिला में 961 घर स्वीकृत किये गए जबकि 804 घर निर्मित किये गए , सिरमौर जिला में 556 घर स्वीकृत किये गए जबकि 321 घर निर्मित किये गए ,सोलन जिला में 983 घर स्वीकृत किये गए जबकि 911 घर निर्मित किये गए ,ऊना जिला में 1380 घर स्वीकृत किये गए जबकि 980 घर निर्मित किये गए /
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में  वर्ष 2019 के बाद अब तक कुल 7917 घर स्वीकृत किये गए जबकि 4887 घर निर्मित किये गए