नाहन: फर्जी पत्रकार ने पहले जबरन इंटरव्यू लिया,फिर 11हजार हड़प लिए, एफआईआर दर्ज..

नाहन: फर्जी पत्रकार ने पहले जबरन इंटरव्यू लिया,फिर 11हजार हड़प लिए, एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 मई :
पंचायती राज चुनाव में वसूली के लिए फर्जी पत्रकारो का बोलबाला होने की  सूचनाएं मिल रही थीं। इसी कड़ी में  हरियाणा की और आए एक  फर्जी पत्रकार ने ग्रामीण क्षेत्र में जाकर पहले जबरन इंटरव्यू लिया,फिर डरा धमका कर 11हजार हड़प लिए, शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्टेशन नाहन।में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  अनिल कुमार ठाकुर पुत्र स्व0 श्री शादी राम, निवासी गांव व डा0 पंजाहल, तह0 नाहन ने शिकायत पर आरोपी फर्जी पत्रकार के खिलाफएफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार  दिनांक 21-05-2026 को कृति भूमि न्यूज चैनल के सतीश कुमार अपने चालक हरि दत्त शर्मा के साथ कार नं0 HR02BB-0944 में पंजाहल आए। दोनों ने बिना अनुमति जबरदस्ती उनका इंटरव्यू लिया और डरा-धमकाकर 11,000/- रुपये की रसीद काटकर पैसे ले गए।  

नेगी ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी सतीश कुमार इलाके में चुनाव में खड़े अन्य उम्मीदवारों के भी जबरदस्ती इंटरव्यू लेकर 11,000/- की रसीद काट रहा था।  दिनांक 30-05-2026 को उसने प्रधान ललिता देवी का भी बिना अनुमति इंटरव्यू लेकर 11,000/- की रसीद काट दी। 

इसके बाद राजेश कुमार के खेत में JCB की बिना अनुमति वीडियो बनाकर धमकाते हुए 11,000/- की रसीद के लिए दबाव बनाया।  प्रधान ललिता देवी द्वारा रिपोर्टिंग की प्रशासनिक अनुमति मांगने पर सतीश कुमार कोई अनुमति नहीं दिखा सका। 

एसपी ने बताया कि  शिकायकत के अनुसार आरोपी का प्रेस रिपोर्टर कार्ड हरियाणा का है और वह केवल हरियाणा में रिपोर्टिंग कर सकता है। उन्होंने ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर नाहन में धारा 223, 308(2), 329(3), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें आगामी तफ्तीश जारी है।