पक्का तालाब के किनारे निजी बस ने गाय को किया घायल,पांव हुआ लहूलुहान, लोगों की मदद से बची जान

पक्का तालाब के किनारे निजी बस ने गाय को किया घायल,पांव हुआ लहूलुहान, लोगों की मदद से बची जान

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 11 जनवरी 

ऐतिहासिक पक्का तालाब के किनारे  एक नीजि बस ने सड़क  पर बैठी गाय के  पांव पर बस का टायर चढ गया। इस हादसे में गाय का पांव चपेट आकर लहूलुहान हो गया।  लोगों की मदद से घायल गाय की जान बच गई है।   
मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही से यही नही चालक मौक पर रूका नही जबकि लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश वह बस लेकर निकल गया। गाय के पांव से भारी मात्रा में खून भी निकला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा वेटनरी अस्पताल की टीम ने घायल हुई गाय का तुरंत उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार बाद में बस चालक मौके पर पहुंचा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।