नाहन: कारमल कॉन्वेंट स्कूल की अक्षिता ने बाजी मारी, दसवीं के नतीजों में 98.8% अंक लेकर स्कूल में रही प्रथम.

नाहन: कारमल कॉन्वेंट स्कूल की अक्षिता ने बाजी मारी, दसवीं के नतीजों में 98.8% अंक लेकर स्कूल में रही प्रथम.
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 अप्रैल :
आईसीएसई बोर्ड के 10 वीं कक्षा के आज घोषित नतीजों में कारमल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने।शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है ।

स्कूल की छात्रा अक्षिता अग्रवाल ने परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। अनन्या अग्रवाल और अर्णव सेठ ने 96.6% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।  सात्विक चौहान ने 95.6% अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे।

स्कूल के लिए यह गर्व का विषय है कि केवल टॉपर्स ही नहीं, बल्कि कुल 14 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मेरिट सूची में इतने छात्रों का शामिल होना स्कूल के उच्च शैक्षणिक मानकों को दर्शाता है।
शानदार परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल  Sister Shany ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्कूल के समर्पित स्टाफ को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल हमेशा से ही छात्रों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। मुझे गर्व है कि हमारे बच्चों ने एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया है।