20 जून से 30 जून तक हर घर मे जाएंगे कार्यकर्ता.....नाहन में BJP सँयुक्त मोर्चा सम्मलेन आयोजित,

20 जून से 30 जून तक हर घर मे जाएंगे कार्यकर्ता.....नाहन में BJP सँयुक्त मोर्चा सम्मलेन आयोजित,

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  17  जून - 2023
बीजेपी संयुक्त मोर्चा का मंडल स्तरीय सम्मेलन आज जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुआ इस सम्मेलन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।
  मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नाहन मंडल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बताया कि बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान के मद्देनजर इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है और इन सम्मेलनों के बाद कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।
उन्होंने कहा कि 20 जून से लेकर 30 जून तक एक विशेष अभियान चलेगा और इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाएंगे उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बने।