डॉ राकेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष और आकाश नेगी को पुनः प्रदेश मंत्री चुना गया... कार्यकर्ताओं ने मिलकर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

डॉ राकेश शर्मा  प्रदेश अध्यक्ष और आकाश नेगी को पुनः प्रदेश मंत्री चुना गया... कार्यकर्ताओं ने मिलकर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 02 दिसम्बर

डॉक्टर राकेश शर्मा और आकाश नेगी को प्रदेश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय शिमला के चुनाव अधिकारी  वीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री का कार्यकाल 1 वर्ष का होगा। दोनों पदाधिकारी 7 दिसंबर 2023 को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यभार संभालेंगे।

डॉ राकेश कुमार शर्मा आप मूलतः सुंदर नगर जिला मंडी के स्थाई निवासी हैं आपकी शिक्षा एचडी एजुकेशन तक हुई है आपका संपर्क विद्यार्थी परिषद से वर्ष 1993 से है पूर्व में आप इकाई उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य,जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख व प्रांत उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों का निर्माण कर चुके हैं।वर्तमान में आप सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत प्रमुख हैं। आप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं ।आपका निवास स्थान शिमला है ।आप सत्र 2023- 24 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

आकाश नेगी आप मूलतः किन्नौर के तरांडा गांव के निवासी हैं। आपका विद्यार्थी परिषद से संपर्क वर्ष 2015 से है आपकी पढ़ाई MTTM व PGDTS तक हुई है। पूर्व में अपने इकाई सचिव रामपुर, इकाई अध्यक्ष रामपुर, जिला संयोजक रामपुर,विभाग संयोजक रामपुर, प्रदेश सह मंत्री, जनजातीय छात्र कार्य प्रदेश संयोजक, इकाई मंत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, इकाई अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  कैसे दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में आप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री हैं ।आपका केंद्र शिमला है। आप सत्र 2023- 24 के लिए पुन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री निर्वाचित हुए हैं ‌।