राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के अंतर्गत आज दंगल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
दंगल प्रतियोगिता से पूर्व नगर परिषद घुमारवीं से मेला ग्राउंड तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पहलवानों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं और इन्हें संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल वर्षों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और आज भी लोगों में इनके प्रति उत्साह और उमंग देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाजों को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
इस अवसर पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष एवं डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्षा रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व मनोनीत पार्षद सतीश कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज संख्यान, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








