दुःखद : श्रीमती गुरुदेवी जगदेव का निधन 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस..

दुःखद : श्रीमती गुरुदेवी जगदेव का निधन 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 सितंबर (अरुण साथी) :
 
शिक्षाविद श्रीमती गुरुदेवी जगदेव का छतीसगढ़ के भिलाई नगर में बुधवार प्रात: काल निधन हो गया। स्वर्गीय श्रीमती गुरुदेवी ने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। पूर्व में अक्स पत्रिका के संस्थापक स्वर्गीय श्री नरेश चंद्र साथी की छोटी बहन श्रीमती गुरुदेवी ने नाहन में 50- 60 के दशक में सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दी थी। 
 
सहज सरल व मिश्री से मिठास जैसे मधुर स्वभाव की श्रीमति गुरूदेवी अपने समय में हर दिल अजीज शिक्षक ,कर्तव्यपरायणता में सदैव तत्पर रही। विवाह से पहले अपने करियर की शुरुआत में, नाहन में अपने पिता के घर में कठिन परिस्थितियों में परिवार के लिए भी सबल बनी रही। विवाह उपरान्त अपनी सरकारी नौकरी त्याग कर भिलाई नगर मध्यप्रदेश वर्तमान में छतीसगढ़ शिफ्ट हुई।
 
स्वर्गीय गुरुदवी जगदेव ने अपने लंबे संघर्षमय जीवन मे अनगिनत उतार चढ़ाव देखे और दृढ़ता से आगे बढ़ी। भिलाई इस्पात संयंत्र में सेवारत पति के सालों पहले असमायिक निधन के बाद परिवार को बखूबी संभाला और अपने दोनों बेटों को सफलता के शिखर पर पहुंचाया।
 
अक्स मीडिया ग्रुप अपने परिवार के वरिष्ठतम सदस्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है। श्रीमति गुरुदेवी के जीवन का लंबा संघर्ष, सफलता, और जीवन के प्रति उत्साह हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें। 
 
ॐ शान्ति ॐ