08 और 09 जून, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 06 जून :
सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमण्डल भून्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. दियार फीड़र में एल०आई०एस० हुरला और एल०आई०एस० बाहमीनाला को 11 के.वी. का अतिरिक्त फीड़र उपलब्ध कराने हेतू 08 और 09 जून, 2026 को बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलहैली, लॉअर कलहैली, कमांद, लॉअर बजौरा, लॉअर हाट और आसपास के इलाको में सुबह 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपरोक्त तिथियों में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।









