नाहन : रोटरी क्लब और शीला फोम द्वारा पीएम श्री स्कूल नाहन को किचन शेड समर्पित
अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 अप्रैल :
शिक्षा के क्षेत्र मे सामाजिक सहयोग की एक नई मिसाल पेश करते हुए उपायुक्त प्रियंका वर्मा अध्यक्ष रोटरी क्लब नाहन और शीला फोम द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के लिए किचन शेड का कार्य पूरा कर स्कूल प्रबंधन को सौंपा गया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शीला फोम के महाप्रबंधक, प्लांट हेड बी एन सिंह, ऑपरेशन हेड ईशान ठाकुर, एच आर परवीन चौहान और एडमिन मोहम्मद शाहिद विशेष रुप से उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन और सचिव भविष्य गौतम संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट का कार्यभार स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपा। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है, ताकि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में भोजन उपलब्ध हो सके।
स्कूल के प्रिंसिपल ने रोटरी क्लब और शीला फोम प्रबन्धन का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।








