करोड़ों के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में मामले 10 लोगों के खिलाफ एसआईटी ने जांच शुरू की

करोड़ों के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में मामले  10 लोगों के खिलाफ  एसआईटी ने जांच शुरू की

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 09  दिसम्बर

सूबे में हुए करोड़ों के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में एसआईटी ने अब दस लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जांच की जद में  दस अधिकारी, कर्मचारी व कारोबारी आए है।  मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी ने इस मामले से जुड़े ढाई लाख आईडी का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। 

राजस्व विभाग और बैंकों से ब्यौरा तलब किया है।  माना जा रहा है कि आरोप तय होने पर  संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं। 2,500 करोड़ घोटाले में अब तक 19 आरोपियों क ो हिरासत में लिया जा चुका है। 
मामले की मुख्य आरोपी सुभाषए हेमराज, सुखदेव और अभिषेक की संपत्तियां जब्त हो चुकी हैं। यही नही 8 एजेंटों का रिकॉर्ड खंगालने के बाद प्लॉट और फ्लैट अटैच किए जा चुके हैं। अब तक आरोपियों की 19 करोड़ रुपये की सीज की जा चुकी है। घोटाले के दो मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि ढाई लाख आईडी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसमें कुछ ऐसे अधिकारी, कर्मचारी और कारोबारी ऐसे हैं। जिनकी संपत्तियां दो करोड़ से ज्यादा हैं। इसकी जांच की जा रही है।