मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर आत्मनिर्भर हिमाचल का संकल्प दोहराया
अक्स न्यूज लाइन शिमला 1 जनवरी :
नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के लिए हरित और सतत ऊर्जा के उचित दोहन पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने रोजगार के और अधिक अवसर पैदा करने के लिए हाई-टेक उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं को अधिक कुशल और सुलभ बनाने के लिए कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र और बुनियादी ढांचे में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करेगी।




