अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और देवभूमि राम नाम में डूबी में

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और देवभूमि राम नाम में डूबी में

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --22 जनवरी 

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते देवभूमि हिमाचल आज राम नाम में डूबी नजर आई  प्रात:काल से ही घर-घर दीपावली जैसा उत्साह दिखा तो मंदिरों में रामभक्तों का तांता लगा। मिली जानकारी के अनुसार के सूबे के 4,000 मंदिरों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एलईडी स्क्रीनों के जरिए दिखाया गया।
अयोध्या में समारोह में शामिल होने 52 संतों के अलावा कुल्लू से भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंहए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंहए कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत समेत कई लोग पहुंचे हैं।  मंदिरों में धार्मिक आयोजनए जगह.जगह भंडारे और शोभायात्राएं आयोजित हुई। 
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सोमवार सुबह राजभवन शिमला में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्लए उनकी पत्नी जानकी शुक्ल सहित अन्य ने सुंदरकांड पाठ किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्रर सिंह सुक्खू ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा अर्चना की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के राममंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।  

प्रदेश की शक्तिपीठोंए बज्रेश्वरी मंदिरए चामुंडाए ज्वालाजीए नयना देवीए चिंतपूर्णी में विशेष आयोजन हो रहे हैं। शिमला जिला के 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जा रहा है। मंदिरों में सोमवार सुबह अखंड रामायण पाठए हवनए सुंदरकांड पाठए हनुमान चालीसा पाठ हुआ। शाम मंदिरों में दीपोत्सव होगा।