हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम तमिलनाडू के रवाना -9 जनवरी से चेन्नई में आयोजित होगी 23वीं अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट

हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम तमिलनाडू के रवाना -9 जनवरी से चेन्नई में आयोजित होगी 23वीं अखिल भारतीय  पुलिस डयूटी मीट

नाहन,5 जनवरी : हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम 23वीं अखिल भारतीय  पुलिस डयूटी मीट हेतु रवाना हो गई है। मीट का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी तक चेन्नई, तमिलनाडू मे किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम मे 20 निशानेबाज इस प्रतियोगिता मे भाग लेंगे।  बीर बहादुरए  उप समादेशक 6 आई.आर.बी.एन. बतौर टीम प्रबन्धक होगें। टीम का चयन वाहिनी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय  शुटिंग प्रतियोगिता हुआ था। चयनित टीम का इस वाहिनी द्वारा लगभग 1 माह  के  लिए हिमाचल  प्रदेश पुलिस शूटिंग रेंज जुड्डा का जोहड़ नाहन में कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया था। तमिलनाडू रवाना हुई टीम में निरीक्षक सुरेश चौहान,उप. निरीक्षक भवानी शंकर,पी.टी.सी डरोह,उप. निरीक्षक पवन कुमार, जिला कांगड़ा, सहयक उप. निरीक्षक रणजीत सिंह,जिला शिमला,मुख्य आरक्षी अमित चौहान,धौलाकुआं,मुख्य आरक्षी अमित कुमार,जिला सिरमौर,मुख्य आरक्षी विकास कुमार,जंगलबैरी,मुख्य आरक्षी सचिन पाल,धौलाकुआं,मुख्य आरक्षी मुकेश शर्मा,जिला शिमला,मुख्य आरक्षी विशाल कंवर,जिला मंडी, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार,मुख्य आरक्षी हरीश, पंडोह,मुख्य आरक्षी संतोष कुमार,डरोह,दिलबाग सिंह, बस्सी, योगेश कुमार,जिला सोलन,आरक्षी सुनील कुमार ;जिला शिमला,आरक्षी अनिरुद्ध सिंह, जिला कंगड़ा,आरक्षी माइकल ठाकुर,जिला ऊना,आरक्षी पवन कुमार,डरोह,आरक्षी शुभम कौशल,पंडोह को शामिल है। रवाना करने से पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु के शुभ संदेश टीम के जारी किया गया। शुभ्रा तिवारी हीरा,  समादेशक 6 आईआरबीएन धौलाकुआं द्वारा टीम को दिशा.निर्देश दिए गए।