हिमचल में धान खरीद केंद्रों में पहुंची 10536 एमटी धान की फसल , किसानों को 20.63 करोड़ का भुगता

हिमचल में धान खरीद केंद्रों में पहुंची 10536 एमटी धान की फसल , किसानों को 20.63 करोड़ का भुगता

शिमला
धान खरीद केंद्रों में किसानों की धान की खरीद जोरों पर चल रही है। धान की फसल बेचने के लिए किसान धड़ाधड़ पोर्टल बुक करवा रहे हैं। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 10536 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। 
प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बनाए गए दस केंद्रों में फसल बेचने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर प्रदेश के 5146 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। 5146 किसानों में से 4441 किसानों को टोकन नंबर जारी किए गए हैं। 
किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए केंद्रों में पांच अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में दस धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद के लिए कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और फतेहपुर में रियाली , इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया गया है। 
इसके अलावा सिरमौर जिला में कालाअंब , धौलाकुंआ और पांवटा साहिब में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सोलन के नालागढ़ और बद्दी के मालपुरा, ऊना जिला के टकारला और टाहलीवाल में किसानों से धान खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के 2891 किसानों को अब तक धान की फसल का 20.63 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। 
उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक केसी चमन का कहना है कि प्रदेश में धान खरीद केंद्रों में किसानों से अब तक 10536 एमटी फसल की खरीद की गई है। अब तक 2891 किसानों को धान की फसल का 20.63 करोड़ का भुगतान किया गया है।