सुखविंदर सुक्खू बने हिमाचल के सीएम, विक्रमादित्य और अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम

सुखविंदर सुक्खू बने हिमाचल के सीएम, विक्रमादित्य और अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम

आखिरकार हिमाचल प्रदेश की नई सरकार के लिए चल रही अटकलों पर विराम लग गया। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सुक्खू का नाम फ़ाइनल कर दिया हैं। उनके पास जीते हुए विधायकों में से सबसे ज्यादा संख्या थी और इसी आधार पर हाईकमान फैसला लिया है, लेकिन चर्चा यह है कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। 
कल रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद आज होटल सिसिल में बैठकों का दौर सुबह से ही जारी रहा। दोपहर बाद के बाद सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को सिसिल होटल बुलाया गया और जूम एप पर दिल्ली से इनके साथ बैठक हुई। 
इसके बाद लगभग नई सरकार को लेकर सहमति बनी। इसी बैठक के बाद 5:00 बजे विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आज ही नई सरकार में नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों का ऐलान होगा है। 
कांग्रेस ने हालांकि अभी तक अपने शासित प्रदेशों में उपमुख्यमंत्री का पद नहीं दिया है, लेकिन यहां संतुलन बनाने के लिए मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।