मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर सिंह जसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुंदर सिंह जसवाल ने खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य और ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान के रूप में लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।