विस चुनावों में पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले भाजपा नेताओं की पार्टी में नहीं होगी वापसी : कश्यप

विस चुनावों में पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले भाजपा नेताओं की पार्टी में नहीं होगी वापसी : कश्यप

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले भाजपा नेताओं व कायकर्ताओं को अब पार्टी में दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को भाजपा कार्यालय ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बागी भाजपा नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने व पार्टी के विरुद्ध काम करने के चलते भाजपा को नौ सीटों पर नुकसान हुआ है। वहीं, भाजपा को कई सीटों पर मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 
हाईकमान ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है, जिन्हें अब पार्टी शामिल नहीं किया जाएगा। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही 619 संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया।