लोग बदलाव चाहते थे और बदलाव हुआ. मुख्यमंत्री .......हिंदुस्तान की जनता अब बदलाव करने पर आती है तो बदल देती .......

लोग बदलाव चाहते थे और बदलाव हुआ. मुख्यमंत्री .......हिंदुस्तान की जनता अब बदलाव करने पर आती है तो बदल देती .......

  अक्स न्यूज लाइन ..शिमला, 13 मई -  2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से साफ हो गया है की देश की जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस की जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के नेतृत्व और केंद्रीय आलाकमान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक के लोग जो बदलाव चाह रहे थे और बदलाव आज हो गया है। 
 
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक में लंबे समय से 40 हजार सरकारी नौकरी के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में गवर्नेंस नाम की चीज ही नहीं थी। लोग बदलाव चाह रहे थे और वह बदलाव आज हो गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था। 
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब चार मई को नगर निगम शिमला के चुनाव परिणाम आने के बाद कर्नाटक गया तो लग रहा था कि वहां पर कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। इस लोकतंत्र ने ये साबित कर दिया है कि हिंदुस्तान की जनता अब बदलाव करने पर आती है तो बदल देती है। 1985 के बाद सबसे ज्यादा 24 सीटें कांग्रेस को मिली है। 
  
पिछले दस साल से चुनाव चुनाव चिन्ह पर नहीं था। आज कर्नाटक में इतिहास बदलकर नया इतिहास रचा है। कांग्रेस ने कर्नाटक के घोषणापत्र में भी हिमाचल की तरह गारंटियां दी हैं। राहुल गांधी ने ताबड़तोड़ प्रचार किया। वह कर्नाटक के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। सब लोग उनकी खुशी में अपने को शामिल करते हैं।