नाहन: तेज रफ्तार मोटर साईकिल हुआ स्किड, चालक की मौत..

नाहन: तेज रफ्तार मोटर साईकिल हुआ स्किड, चालक की मौत..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 मई :

रेणूका ब्लॉक में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अचानक स्किड हो जाने से 40 वर्षीय चालक की मौत हो गई।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे में 40 वर्षीय अरुण लाल, पुत्र चमेल सिंह, निवासी कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौरअपने मोटरसाइकिल नं० HP17D-1830 को कथित तौर पर तेज व लापरवाही से चलाने के कारण बायला के पास स्किड हो गई। 

एसपी ने बताया कि हादसे में अरुण लाल की मौत हो गई।  इस संबंध में थाना रेणुका जी में एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।