मुख्यमंत्री ने सुन्नी में हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने  सुन्नी में हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 04 दिसम्बर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के कुधारघाट में एक सड़क हादसे में अमूल्य मानव जीवन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस सड़क हादसे में 06 लोगों की मृत्यु और 06 लोगों के घायल होने की सूचना है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।