महिला बिल पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहाना की..... भारत केइतिहास का अविस्मरणीय दिन: वर्मा

महिला बिल पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहाना की..... भारत केइतिहास का अविस्मरणीय दिन: वर्मा

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 30  सितंबर  

भाजपा राज्य सह मीडिया प्रभारी एंव नगर परिषद नाहन के पार्षद विक्रम वर्मा जारी एक बयान में हाल ही लागू किए गए महिला बिल पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहाना की है। वर्मा ने 9 सितम्बर 2023 को भारत केइतिहास का अविस्मरणीय दिन बताते हुए कहा कि भारतीय सविंधान में 128 वॉ संशोधन विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है।

जोकि 55 वर्षो के संघर्ष की विजय प्राप्ति का दिन है। भाजपा राज्य सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि भविष्य में लोकसभा में महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित होंगी एवं एक तिहाई सीटें पूर्णतया महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। वर्मा ने कहा कि  जोकि 33 प्रतिशत बनती हैं।

उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जहाँ एक और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। वहीं दूसरी और महिलाओं के सम्मान में एवं उनके आत्म सम्मान में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। वर्मा ने कहा कि  दूसरी तरफ यह कदम देश में आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में सहायक होगा।

इसके साथ ही महिलाओं की व्यवस्था दक्षता देश के एवम उनके स्वयं के उत्थान में एक मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं की अनेकों अनेक प्रतिभाओ एवं सपनो को आकार देने की परिकल्पना केवल पीएम नरेन्द्र मोदी  से ही कि जा सकती थी।