नाहन: 19 बोतल शराब पकड़ी, मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जुलाई :
पुलिस ने रेणूका जी ब्लॉक में जांच के दौरान 19 बोतल शराब की बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक व्यक्ति रेणुका जी की तरफ से संगडाह की तरफ आ रहा जिसे पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की व तलाशी ली पूछताछ के दौरान नाम बलदेव सिंह सपुत्र श्री बस्ती राम गांव द्राविल डा0 जरग तह0 ददाहु जिला सिरमौर (हि0प्र0) बतलाया व तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के कब्जे से 12 बोतले देसी व 07 बोतले वीयर की अवैध शराब बरामद की गई ।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी मे धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।



