बिंदल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना,बोले सियासी फायदे के लिए लटकाए रखे विधायकों के इस्तीफे

बिंदल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना,बोले सियासी फायदे के लिए लटकाए रखे विधायकों के  इस्तीफे

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन --05 जून  
राज्य की कांग्रेस सरकार अपने सियासी फायदे के लिए तीन निर्दलीय विधायकों केइस्तीफे लटकाए रखे। राज्य  भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने पत्रकार सम्मेलन में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए है आरोप लगाया कि पिछले  दो महीनों से सरकार ने निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे जानबुझ कर लटकाए रखे।  

लोकसभा व  राज्य में हुए उपचुनाव के तत्काल बाद इस्तीफे मंजूर करना यह साबित करता है कि सरकार इस में अपना सियासी फायदा साध रही थी। बिंदल ने कहा कि चुनाव से अगर इन विधायकों इस्तीफे  स्वीकार कर लिए जाते लोक सभा के साथ ही यहां भी उपचुनाव हो जाता लेकिन ने ऐसे नही किया। भाजपा अध्यक्ष नेआरोप लगाया कि अब एक बार फिर उपचुनाव अलग से होगें 50-60  करोड़ का खर्च होगा। 
 

बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कंग्रेस सरकार के खिलाफ  राज्य की जनता का जनमत है। कांग्रेस की करारी हार से मुख्यमंत्री को नैतिकता केआधार त्यागपत्र देना चाहिए। उपचुनाव में चार सीटों पर हार के सवाल पर बिंदल ने क हा कि हार की समीक्षा की जाएगी। उन्होने कहा कि राज्य में मोदी फैक्टर ने भाजपा को लोकसभा की चारों सीटों पार शानदार जीत दिलाई, यहां राहुल प्रिंयका की रैलियां काम नही आई।