प्रदेशाध्यक्ष बनते ही कांग्रेस पर भड़के बिलाल..... बोले, अल्पसंख्यक हितैषी होने के झूठे दावे करती है कांग्रेस....

प्रदेशाध्यक्ष बनते ही कांग्रेस पर भड़के बिलाल..... बोले, अल्पसंख्यक हितैषी होने के झूठे दावे करती है कांग्रेस....

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 16 अक्तूबर   

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अल्पसंख्यकों को गुमराह करती रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा से इस्तेमाल किया और उनकी हितैषी होने का झूठा दावा किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अल्पसंख्यक जानते हैं कि उनके लिए कांग्रेस ने आज तक क्या कुछ किया। केवल इस वर्ग को वोट के लिए ही इस्तेमाल किया जाता रहा है लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

बिलाल अहमद शाह ने कहा कि प्रदेश भर में अल्पसंख्यक समुदाय को जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा चलाएगा जिसके तहत जल्दी ही वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रदेश भर में मुस्लिम समुदाय के बीच पहुंचकर कांग्रेस की गुमराह करने वाली नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से उन्हें हमेशा से बरगलाया गया।

भाजपा की पूर्व जयराम सरकार ने प्रदेश हित व खासकर अल्पसंख्यक वर्गों के हितों के लिए जो कदम उठाए हैं उनकी जानकारी लोगों को दी जाएगी।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बिलाल अहमद ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के नेताओं का आभार जताया है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश संगठन सचिव सिद्धार्तन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो भरोसा संगठन ने उनपर जताया है वह उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वर्तमान सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी ताकत से काम करेगा।