पशुपालन विभाग ने संगड़ाह में पशुपालन समृद्धि विषय पर किसानों को दी जानकारी

पशुपालन विभाग ने संगड़ाह में पशुपालन समृद्धि विषय पर किसानों को दी जानकारी

- संगड़ाह 
 पशुपालन द्वारा समृद्धि विषय पर खंड विकास अधिकारी संगड़ाह के सभागार में पशु सखियों व कृषि सखियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगड़ाह ब्लाक के 26 पशु व कृषि सखियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पशुपालन, पशुओं का रखरखाव, रोगों के निदान व उपचार हेतु जानकारी मुहैया करवाई गई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ. अक्षय कुमार (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी) डॉ.  अमित वर्मा, डॉ.  दीपिका बिष्ट, डॉ. रेनू चौहान (पशु चिकित्सा अधिकारी) व कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. हर्षिता सूद (पशुपालन वैज्ञानिक) वहां मौजूद रहे। 

डॉ. हर्षिता सूद ने कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौला कुआं) द्वारा किसानों के कल्याण हेतु क्रियान्वित की जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया तथा लाभार्थियों को पशुपालन से संबंधित मूलभूत जानकारी उपलब्ध करवाई ताकि वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन द्वारा किसानों की आय में वृद्धि हो सके। प्रतिभागियों को खनिज मिश्रण भी उपलब्ध करवाया गया।