पन्ना प्रमुख सम्मेलन से जीत की ओर अग्रसर भाजपा : बिहारी

पन्ना प्रमुख सम्मेलन से जीत की ओर अग्रसर भाजपा : बिहारी

अक्स न्यूज लाइन शिमला 26 अप्रैल : 

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन चल रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 8000 बूथों पर लगभग 2 लाख 40 हजार पन्ना प्रमुख भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम बूथ विजय अभियान के अंतर्गत चल रहा है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सभी बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।इस कार्यक्रम में बूथ पर सभी कार्यकर्ता एक्टिव होते दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा महामंत्री बिहारी लाल ने कहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह 4 पन्ना प्रमुख, तरुण चुघ 1, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना 3, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा 5, संगठन महामंत्री सिदार्थन 4, केंद्र मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 11, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल 6, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 15, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी 3, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी 2 पन्ना प्रमुख सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे।