मंडी जिला में कामगारों के आश्रितों को प्रदान किया 4.30 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान : नरदेव सिंह कंवर

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पंजीकृत कामगारों और उन पर आश्रित बच्चों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर राज्य सरकार विशेष बल दे रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पंजीकृत कामगारों और उन पर आश्रित बच्चों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, लाभार्थियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 8400 रुपये से एक लाख 20 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के लिए भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर तथा जिला मंडी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
जिला श्रम कल्याण अधिकारी मंडी अनिल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। शिविर में पंडोह, स्योगी, जागर तथा धार पंचायतों के लगभग 200 कामगारों ने भाग लिया। इस अवसर पर जगदीश रेड्डी, मिंटू ठाकुर, योगेश पटियाल, अनूप चंद, ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान गीता देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।