सही कदम : ऐतिहासिक रानीताल बाग़ के रखरखाव लिए, अब सुझाव आमंत्रित नप प्रशासन ने जारी किया व्हाट्सएप न 94183 70011 जारी..

अक्स न्यूज लाइन, नाहन 22 मार्च : अरुण साथी
सालों से अनदेखी का शिकार।ऐतिहासिक रानी ताल बाग़ का बेहतर तरीके से रखरखाव करने के लिये नप प्रशासन एक नई पहल लेकर आया है। रानीताल का सही रखरखाव करने व प्राकृतिक सौंदर्य बरकरार रखने के लिए अब लोगों के सुझाव आमंत्रित किए जायंगे।
नप प्रशासन इसके लिए एक अलग से व्हाट्सएप नंबर.94183 70011 जारी कर दिया है। इसके माध्यम से लोग रानी ताल को लेकर अपने सुझाव नप प्रशासन को भेज सकेंगे।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि सालों से ऐतिहासिक रानीताल बाग़ की रखरखाव को लेकर अनदेखी हो रही है। लेकिन अब रखरखाव को लेकर आम लोगों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है। ताकि बाग़ की हालात में सुधार लाया जा सके।
गर्ग ने कहा कि रानीताल हमारे शहर की 100 साल से ज्यादा एक ऐसी धरोहर है जो प्रदेश के किसी भी शहर में मेरी जानकारी के अनुसार नही है। ऐसे में बाग का सही तरीके से रखरखाव होना चाहिये। बाग़ के रखरखाव में कई कमिंया है। इसके लिए लोग अपने सुझाव दें कम खर्च में इनको कैसे सुधारा जाए।
लोगों को चाहिए कि वो जारी व्हाट्सएप नम्बर पर बाग़ की समस्याओ की जानकारी दें जैसे लाइट खराब है,कुत्ते घुम रहे है या फिर कोई कुत्ते घुमाने लेकर आया है। बाग़ में कचरा पड़ा है। गर्ग ने कहा कि बाग़ में आने वाले नेशडियो व ड्रग पैडलरस बारे भी सूचित करें ताकि इनकी।सूचना पुलिस के हवाले की जा सके। उन्होंने कहा कि रानीताल का रखरखाव जन सहयोग से बहेतर तरीके से हो सकता है।