दसवीं कक्षा के छात्र. की ...... यमुना नदी में डूबने से मौत....

दसवीं कक्षा के छात्र. की ......  यमुना नदी में डूबने से मौत....

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  10  जून - 2023
पांवटा के सतीवाला के समीप यमुना नदी में नहाने उतरा दसवीं कक्षा के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार (15) पुत्र जालम सिंह निवासी बहराल के रूप में हुई है। 
 रवि उच्च पाठशाला बहराल का 10वीं कक्षा का छात्र था। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और हादसे की जानकारी रवि के परिजनों को दी। 
 फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है साथ ही रवि के दोस्तों से व आस पास पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रवि अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा था और  तैरना ना आने के कारण वह गहरे पानी की ओर चला गया जहां पर  डूबने से उसकी मौत हो गई।