पूर्व विधायक सहित भाजपा के तीन नेताओं से छीने पद , बने रहेंगे पार्टी के सदस्य

पूर्व विधायक सहित भाजपा के तीन नेताओं से छीने पद , बने रहेंगे पार्टी के सदस्य

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  01 जुलाई  - 2023
भारतीय जनता पार्टी ने जिला सिरमौर के तीन नेताओं को पार्टी ने पद से हटा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा जारी किए गए आदेशों के मुताबिक जिन नेताओं को पार्टी के सभी पदों से मुक्त किया गया है।
उनमें रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक और वर्तमान में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह , भाजपा के महामंत्री बलदेव कश्यप और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा को पद से हटाया गया है। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी किए गए आदेशों में नेताओं को बाहर करने की वजह नहीं बताई गई है।
लेकिन जानकारों का कहना है कि उपरोक्त भाजपा नेताओं द्वारा गत वर्ष संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य किया है। आरोप है कि इन नेताओं ने जहां पार्टी विरोधी गतिविधियां की है वहीं उनकी निष्क्रियता भी पार्टी के सभी पदों से बाहर का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
जिला महामंत्री जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा  रेणुका के पूर्व विधायक रूप सिंह , शिलाई निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप सिंह राणा और पच्छाद से बलदेव कश्यप को पद मुक्त किया गया है।