नाहन :गुरु नगरी पांवटा साहिब में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर,

नाहन :गुरु नगरी पांवटा साहिब में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर,
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 जुलाई :
 ऐतिहासिक शहर गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज भगवान जगन्नाथ  रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों समेत पड़ोसी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर में निकली भव्य रथ यात्रा आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है क्योंकि यात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने शिकरत की। 

रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु बेहद उत्सुक नजर आए। कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ का रस्सा खींचने से लोगो की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है । मीडिया से बात करते हुए जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब के चेयरमैन एचसी चंदेल ने कहा कि हर साल यात्रा में पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसमे बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। उन्होंने कहा कि शहर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा से लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने कहा कि शहर में निकाले जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की खास बात यह भी है कि यहां सभी धर्मों के लोग इस यात्रा में शामिल होते है ।