चंबा में बोलेरो खाई में गिरी, 5 पुलिस जवानों समेत 6 की मौत ,5 घायल.....सीएम ने शोक जताया...

चंबा में बोलेरो खाई में गिरी, 5 पुलिस जवानों समेत 6 की मौत ,5 घायल.....सीएम ने शोक जताया...

 अक्स न्यूज लाइन --चम्बा  ,  11 अगस्त   - 2023
जिला चंबा में शुक्रवार को दर्दनाक  सड़क हादसे 5 पुलिस जवानों सहित एक अन्य की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा तरवाई पुल के नजदीक हुआ। जहां एक बोलेरो वाहन सिउल नदी में जा गिरा। दुर्घटना ग्रस्त वाहन में 9 पुलिस कर्मियों सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बैरागढ़ से तीसा की ओर जा रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत छह लोगों की जान चली गयी और पांच अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल इलाज के  लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  हादसे पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री  ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायल व्यक्यिों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।