गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी,करीब डेढ़ साल बाद फिर थामा कांगे्रस का दामन

गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी,करीब डेढ़ साल बाद फिर थामा कांगे्रस का दामन

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --20 अप्रैल
कांग्रेस से बीते विधानसभा चुनाव में बगावत कर पच्छाद से  चुनाव लडऩे वाले दिग्गज कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर की करीब डेढ साल बाद ही घर  वापसी हुर्ई है। 
मुसाफिर के चुनाव लडऩे की वजह से कांग्रेस की दयाल प्यारी बीजेपी की रीना कश्यप से चुनाव हार गई थी। मुसाफिर की आज में शिमला दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी हुई।  इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले गंगूराम मुसाफिर की वापसी बेहद अहम है। उनके पार्टी में वापस आने के चलते कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र को भी कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतेगी।