कुटासनी में राज्य स्तरीय शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए 5 करोड़ स्वीकृत - विक्रमादित्य सिंह....... मंत्री आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री ने बाईचडी, देवनागर तथा शकराह पंचायतों का दौरा कर जन समस्या निवारण कार्यक्रम में की शिरकत.....

कुटासनी में राज्य स्तरीय शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए 5 करोड़ स्वीकृत - विक्रमादित्य सिंह....... मंत्री आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री ने बाईचडी, देवनागर तथा शकराह पंचायतों का दौरा कर जन समस्या निवारण कार्यक्रम में की शिरकत.....

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  27 जुलाई - 2023
 लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बाईचडी, देवनागर तथा शकराह पंचायतों का दौरा कर जन समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और विभागीय अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और अगले चार सालों के भीतर हर गांव को सड़क से जोड़ना, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, पेयजल की समस्या का निपटारा, कम वोल्टेज की समस्या को खत्म करना, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि पिछले शासनकाल में विधायक बनने के बाद विपक्ष में रहते हुए उन्होंने "विधायक आपके द्वार" कार्यक्रम शुरू किया था, जिसे इस शासन काल में भी निरंतर जारी रखते "मंत्री आपके द्वार" कार्यक्रम का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत वह स्वयं पंचायत क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुटासनी में इनडोर-आउटडोर स्टेडियम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के प्रयासों का नतीजा है जिन्होंने इस स्टेडियम के लिए राशि स्वीकृत करवाई और वर्तमान में इसका निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के साथ एक राज्य स्तरीय शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। शूटिंग रेंज के साथ एक बहुउद्देशीय स्टेडियम की संभावनाएं भी तलाशी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुटासनी इंडोर स्टेडियम के तैयार होने के उपरान्त यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ महत्वपूर्ण व्यक्तियों की आवाजाही रहेगी इसलिए इस स्टेडियम को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के साथ सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए सर्वे आरंभ किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारी बरसात के कारण हुई आपदा से प्रदेश की अधिकतर सड़कें अवरुद्ध हुई हैं और लगभग 2000 करोड़ का नुकसान लोक निर्माण विभाग का आंका गया है। उन्होंने बताया कि युद्ध स्तर पर सड़कें ठीक करने का कार्य जारी है और अब तक अधिकतर सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने देवनगर मूलबैरी व शकराह में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बरसात के कारण जिन लोगों के घरों के नजदीक व खेतों के डगे गिरे हैं उन्हें पुनः लगाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रुपए की राशि प्रति व्यक्ति स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है और इस योजना के तहत 68 करोड़ रुपए टूटू विकास खंड को स्वीकृत कर दिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि देवनागर थाची सड़क को पुनः पक्का किया जाएगा जिसके लिए प्रथम चरण में जीरो पॉइंट से 10 किलोमीटर तक की सड़क मेटलिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया बरसात के बाद आरंभ कर दी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, शिमला ग्रामीण प्रभारी विकास कालटा, उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिया लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पीसीसी सचिव चंद्रशेखर शर्मा व जितेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस सचिव लाल चंद, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता, खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी आर धौटा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा निर्मला देवी, ब्लॉक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उषा ठाकुर, पंचायत बाईचड़ी के प्रधान जगदीश ठाकुर, देवनगर पंचायत प्रधान नीमा वती, उप प्रधान प्यारेलाल, प्रधान नेहरा पंचायत सीमा शर्मा, बीडीसी सदस्य सरोज शर्मा, बागी पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत धमून सुनील, घनाहट्टी पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य बाईचड़ी स्कूल प्रवीन कुमार, आसपास की पंचायतों के प्रधान एवं उप प्रधान तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधि तथा हर कार्यक्रम बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।