नाहन : मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी ने शुरू किया छात्र गूंज कार्यक्रम जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस समेत भाजपा के गुंडों ने छात्रों पर बरसाई लाठियां
अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जुलाई :
नाहन में आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि देश में आज मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया जा रहा है राहुल गांधी आज देश के युवाओं छात्रों की लड़ाई लड़ रहे हैं तो उन्हें पुलिस द्वारा घसीटा जाता है गिरफ्तार किया जाता है जो बेहद नींद नहीं है आज देश में तानाशाही सरकार छात्रों को की समस्याओं और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है उल्टा आवाज उठाने वाले छात्रों की और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आवाज दबाने का काम पुलिस की दम पर किया जा रहा है।
कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए छात्रों की गूंज कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के बाहर सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के शहर प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि जंतर मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों को लेकर किया जा रहे छात्रों की शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन को भी मोदी सरकार कुचलना का काम कर रही है उन्होंने कहा कि बीते दिन जिस तरह से दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया वह बेहद निंदनीय है आज 200 से ज्यादा छात्र हॉस्पिटल में घायल अवस्था में उपचार दिन है छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को सुनने के लिए मोदी सरकार तैयार नहीं है उल्टा आवाज दबाने का काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ता रहेगा।
उधर छात्र गूंज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार की छात्र विरोधी सोच आज सबके सामने आई है । पेपर लीक होने के बाद 20 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या की लेकिन मोदी सरकार के किसी भी नेता व मंत्री ने आगे आकर परिजनों तक मिलने की जहमत तक नहीं उठाई। लगातार देश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और अब जब देश का युवा अपने हितों की रक्षा करने के लिए सड़कों पर उतरा है तो उसे मोदी सरकार डरा धमका कर और पुलिस के बल पर कुचलने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज के बाद सैकड़ो छात्र घायल हुए हैं जिनकी आवाज उठाने जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचे तो उन्हें भी गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा उन्हें घसीटा गया और लोकसभा के स्पीकर ने भी इस मामले में सदन में भी कोई चर्चा करने को लेकर सहमति नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा मोदी सरकार से हताश और परेशान है जिसका आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है।



