किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल के रा.वा.मा.पा. पूह में आयोजित किया गया वित्तीय साक्षरता शिविर.....

किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल के रा.वा.मा.पा. पूह में आयोजित किया गया वित्तीय साक्षरता शिविर.....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन --किन्नौर , 12 अगस्त   - 2023  
किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग में नाबार्ड बैंक के सौजन्य द्वारा आज एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के वित्तीय साक्षरता परामर्श दाता विद्या पाल नेगी ने उपस्थित छात्रों व अध्यापकों को बैंकों के बचत खाते तथा सरकार व बैंकों के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले ऋणों की जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा बैंको के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व उपदान के बारे में भी उपस्थित जनों को अवगत करवाया।