हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : योगी

हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : योगी

अक्स न्यूज लाइन शिमला 20 मार्च : 

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को 1500 रु नहीं मिलेगा, यह सरकार केवल मात्र हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेताओं ने एक ब्लू फॉर्म भरवारा था और जो फॉर्म भरे गए थे उन महिलाओं को भी आज तक 1500 रु है नहीं मिले।

वर्तमान समय में भी जो फार्म कांग्रेस सरकार भरवा रही है वह भी केवल मात्र एक छलावा है, 100% फॉर्म अमान्य करार होंगे क्योंकि परिवार में इन श्रेणियों के सदस्य होने पर महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ : परिवार में केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर, अनुबंध, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालिक वर्ग के कर्मचारी होने पर महिलाओं को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सेवारत या भूतपूर्व सैनिक व सैनिक विधवा, मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, आशा वर्कर, मिड-डे मील, मल्टी टास्क वर्कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी, केंद्र-राज्य सरकार के तहत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम, बोर्ड, काउंसिल, एजेंसी में कार्यरत, पेंशनभोगी, वस्तु एवं सेवाकर के लिए पंजीकृत व्यक्ति तथा आयकरदाता के परिवार वाली महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा। इससे साफ दिखता है कि केवल मात्र हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगने का कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा की राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च, 2024 तक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 56,38,422 है। इसमें 28,79,200 पुरुष, 27,59,187 महिला और 35 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में हिमाचल की 27,59,187 महिलाएं वर्तमान कांग्रेस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चारों की चारों लोकसभा सीटों पर विजय पताका लहराएगी।