नाहन ; उद्योग मंत्री का 04 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी चार दिन 10 से 13 जुलाई, 2026 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 10 जुलाई, को दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत काला अंब में चैंबर ऑफ काॅमर्स के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को प्रातः पांवटा साहिब में जनसमस्याओं को सुनेंगे तथा 12 जुलाई को ग्राम पंचायत शावगा में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
उद्योग मंत्री 13 जुलाई को प्रातः शिलाई में सरकारी छात्रा खेल छात्रावास के उद्घाटन के सिलसिले में प्रस्तावित शिक्षा मंत्री के दौरे के दौरान उनके साथ उपस्थित रहेंगे।



